Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए गाइडलाइन जारी

राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई0टी0आई0) में सत्र 2025 के तृतीय चरण चयन सूची से दिनांक 07.08.2025 तक प्रवेश की कार्यवाही के उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष चौथे चरण के लिए पूर्व पंजीकृत राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अभ्यर्थी से नवीन विकल्प पंजीकृत कराने तथा राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों हेतु नवीन आवेदनकर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। अभ्यर्थी चौथे चरण हेतु वेबसाइट http://www.scvtup.in  पर दिनांक 11.08.2025 से 15.08.2025 तक पुनः लिंक खोला गया है जिसमें अभ्यर्थीयों द्वारा नये आवेदन हेतु रिक्त सिटो के सापेक्ष पुनः लिंक पर जाकर ‘‘चौथे चरण के लिए नवीन अभ्यर्थी द्वारा आवेदन‘‘ पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा फार्म भरने के पश्चात उसे ‘‘ Preview ‘‘ वाले पृष्ठ पर अंकित ‘च्त Proceed For Payment ‘ के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान डेविड कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इन्टरनेट बैंकिग/यू0पी0आई0 के माध्यम से किया जा सकता है, जिस हेतु स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, व यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के पेमेन्ट गेटवे की सुविधा उपलब्ध होगी। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु शुल्क रू0 250/-(रू0दो सौ पचास मात्र), अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रू0 150/-(रू0 एक सौ पचास मात्र) है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …