Breaking News
Home / अपराध / पांच माह से गायब तीन नाबालिग और एक युवती को कासिमाबाद पु‍लिस ने किया बरामद

पांच माह से गायब तीन नाबालिग और एक युवती को कासिमाबाद पु‍लिस ने किया बरामद

गाजीपुर। कासिमाबाद पु‍लिस ने पांच महीने से गायब तीन नाबालिग और एक युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। कासिमाबाद के उपधि गांव के मुंशीराम पुत्र श्रवण ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि करीमुद्दीनपुर थाने के गंधवा गांव के रहने वाले अक्षय कुमार पुत्र अवधेश राम ने रिंकी, पिंकी, गुडि़या और अनुज को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने 29 मार्च 2025 को मुकदमा दर्ज करके सभी की तलाश कर रही थी। एसओ कासिमाबाद ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन चारों को बरामद कर लिया है और वि‍धिक कार्रवाई चल रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …