Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के अध्‍यापकों और छात्र-छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा  

पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के अध्‍यापकों और छात्र-छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा  

गाजीपुर। पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर में भारत सरकार के आदेशानुसार प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल जी के निर्देशन में एवं प्रो रमेश कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, गैरशैक्षणिक वर्ग एवं छात्र / छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर से भुड़कुड़ा मठ तक तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी जुलूस निकाला गया जिसके द्वारा बन्दे मातरम् तथा भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देशभक्ति को प्रदर्शित किया गया!उक्त  तिरगां यात्रा में प्रो सत्य प्रकाश, प्रो शिवानन्द पांडेय, डा प्रदीप कुमार राय,डा राजेश कुमार केशरी,डा सर्वेश्वर प्रताप सिंह, डा सन्तोष मिश्रा, डा शेषनाथ यादव, डा सन्तोष यादव, डा धर्मेन्द्र सरोज,डा सुनील सिंह,डा धर्मेन्द्र मौर्या, डा विजय कन्नौजिया,डा ब्रजेश कुमार सिंह, डा जय प्रकाश सिंह, डा सुनिल सिंह गौतम, डा लालमणि सिंह, डा पारस नाथ यादव, डा अखिलेश सिंह, डा सर्वानन्द सिंह, अश्विनी सिंह दीक्षित आदि लोग विशेष रूप से सक्रिय रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …