Breaking News
Home / खेल / 15 अगस्‍त को 5 किमी क्रासकंट्री रेस प्रतियोगिता का होगा आयोजन- क्रीड़ाधिकारी

15 अगस्‍त को 5 किमी क्रासकंट्री रेस प्रतियोगिता का होगा आयोजन- क्रीड़ाधिकारी

गाजीपुर। क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने बताया है कि 15-08-2025 स्वतन्त्रता दिवस के 79वी वर्षगाठ के अवसर पर जिला खेल कार्यालय गाजीपुर  एवं जिला प्रशासन गाजीपुर द्वारा 15 अगस्त 2025 को महिला/पुरुष की 05 किमी0 क्रासकंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, उक्त दौड़ के प्रथम विजेता खिलाड़ी को साईकिल व अन्य 06 स्थान तक आने वाले खिलाड़ियो को आकर्षण पुरस्कार दियो जायेगा यह दौड़ प्रातः 7.00 बजे नेहरु स्टेडियम गोराबाजार से प्रारम्भ होकर पी0जी0 कालेज चौराहा होते हुए पुलिस लाईन गेट के सामने से आर्दशबौद्ध स्कूल के चौराहा तक जाना है, तथा पुनः वापस उसी रास्ते होते हुए नेहरु स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी । इच्छुक पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता होने से पूर्व उपस्थित होकर निःशुल्क प्रविष्टि प्राप्त कर सकते है ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …