Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सांसद स्‍व. फुलन देवी के जयंती पर सपाईयो ने दी श्रद्धांजलि, बोले गोपाल यादव- सड़क से उठकर संसद तक का किया संघर्ष

गाजीपुर: सांसद स्‍व. फुलन देवी के जयंती पर सपाईयो ने दी श्रद्धांजलि, बोले गोपाल यादव- सड़क से उठकर संसद तक का किया संघर्ष

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर अन्याय व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा पुर्व सांसद स्व. फुलन देवी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा वह बहुत ही बहादुर, साहसी होने के साथ साथ संघर्ष की पर्याय थी।  लाख जुल्मों सितम सहने के बावजूद वह संघर्ष करते हुए सड़क से उठकर संसद तक का सफर तय किया वह अपने आप में एक ऐतिहासिक मिसाल है। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ लड़ने की जरूरत है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।पुर्व मंत्री चौधरी लालता प्रसाद निषाद ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जोर और‌ ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष किया है और पीड़ित तथा शोषित के संग खड़ी हुई है। नेता मुलायम सिंह ने उनके साथ हुये अन्याय और ज़ुल्म को देखते हुए अपने शासनकाल में उनके उपर लगे सारे आरोपों को सरसरी तौर पर वापस ले लिया था और उन्हें मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से टिकट देकर लोकसभा में भेजकर सम्मान देने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आज की सरकार भी ज़ुल्म और अन्याय के रास्ते पर है। बुलडोजर संस्कृति पनप रही है,गरीब सताये जा रहे,उनका घर उजाड़ा जा रहा  हैं,चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है।‌‌ गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों तथा सत्ता संरक्षित अपराधियों को प्रश्रय दे रही है तथा उनका हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,सुशील जायसवाल, सदानंद यादव,अशोक कुमार बिन्द,परशुराम बिंद,शेर अली राईन,अदनान,जगत मोहन बिंद, रामाशीष यादव, जयराम भारती आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …