Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में शिव-पार्वती प्रदर्शनी, भक्ति गीत एवं राखी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में शिव-पार्वती प्रदर्शनी, भक्ति गीत एवं राखी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

गाजीपुर। सावन के अंतिम दिन रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में  मॉर्निंग असेंबली के दौरान एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया। प्रातःकालीन सभा की शुरुआत भगवान शिव  के रूप में कार्तिक चौरसिया व मिस्टी पांडे  और माता पार्वती के रूप में परी भारती मनमोहक छवि प्रस्तुत किये। महादेव और मां पार्वती के बचपन का मनमोहक छवि ने सभी को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने मधुर कजरी गीत और उत्साह पूर्ण “बम बम भोले” भजन की प्रस्तुति दी, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभा के बाद रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने रंग-बिरंगी, रचनात्मक, प्राकृतिक और पारंपरिक राखियों का सुंदर प्रदर्शन किया। सभी राखियाँ अनोखे डिज़ाइन और सृजनात्मकता से परिपूर्ण थीं। जिसमें केजी क्लास से शीतल सैनी प्रथम स्थान,संस्कृति तिवारी द्वितीय स्थान व परी भारतीय तृतीय स्थान प्राप्त की। सब जूनियर केटेगरी से प्रियांशी चौरसिया  कक्षा 2 अ(ग्रीन हाउस)प्रथम, अभिज्ञ राय  1बी( रेड हाउस)द्वितीय स्थान अन्वी कुमारी 3 ए (येलो हाउस)तृतीय स्थान व नव्या गुप्ता 1अ  (ग्रीन हाउस)तृतीय स्थान। तथा जूनियर केटेगरी से नंदिनी चौरसिया 8अ (ग्रीन हाउस) व फिजा परवीन (ब्लू हाउस)7बी प्रथम स्थान, दिव्यांशी यादव 7बी (रेड हाउस)द्वितीय, सुरभि कुशवाहा 6बी (ग्रीन हाउस)व रक्षा यादव 5अ (रेड हाउस)तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा सीनियर केटेगरी से अंश सिंह  कक्षा ग्यारह (रेड हाउस)प्रथम कीर्ति जायसवाल  ( येलो हाउस)कक्षा 12 से द्वितीय सुहानी गिरि  (येलो हाउस) कक्षा 10व अनुष्का उपाध्याय  (ग्रीन हाउस)कक्षा नौ तृतीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति सिंह   और विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान राखियो का निर्णय किये । डॉ प्रीति सिंह ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा की > “बच्चों की कल्पनाशक्ति और संस्कार दोनों ही प्रशंसनीय हैं। आज की पीढ़ी में यदि हम संस्कारों और संस्कृति को सहेज सकें, तो भारतीय परंपरा तथा अनुकरणीय संस्कृति भविष्य मे भी कायम रहेगी। ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ाती हैं।”> “मैं सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देती हूँ कि वे आगे भी इसी तरह अपने अंदर की प्रतिभा को पहचानें और निखारें।” सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने कहा की रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई और बहन के प्रेम को ही नहीं  दर्शाता बल्कि वैश्विक स्तर पर एक दूसरे के बीच प्रेम, परसपरता, सौहार्द तथा दूसरे की भावनाओं का कद्र  करते हुए उनकी रक्षा करने का एक महान संदेश देता है । उन्होंने अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए सभी विद्यार्थियों को जो स्थान नहीं प्राप्त कर सके थे उनको भी अग्रिम प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने का शुभकामनाएं दिए।  इस अवसर अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, उपप्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह ,,श्रेया सिंह, अवनीश राय समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …