गाजीपुर। अपने स्वादिष्ट भोजन के जायके के लिए प्रसिद्ध सम्राट ढाबा अब मिठाई और ड्राई फ्रूट और बेकरी के क्षेत्र में भी धमाकेदार इंट्री मारी है। सम्राट ढ़ाबा के बगल में सम्राट रसरंग का भव्य उद्घाटन विधि विधान व पूजा-पाठ के शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। सम्राट रसरंग के प्रोपराईटर रामनवल कुशवाहा ने पूर्वांचल न्यूज डॉट काम को बताया कि हमारे यहां बेहतरीन कारीगरो द्वारा शुद्धता के मानक पर पूरी तरह से पालन करते हुए छेना, खोवा, देशी घी से निर्मित मिठाईयो के साथ ड्राई फ्रूट और बेकरी, केक के प्रोडक्ट हमारे यहां वाजिब किमत पर उपलब्ध है। उन्होने बताया कि हम जनपदवासियो को शुद्धता और जायके के पूरी तरह से गारंटी देते है। हमने लगभग चार दशको से सम्राट ढ़ाबा के माध्यम से जनपदवासियो के अलावा इधर से गुजरने वाले पूरे प्रदेशवासियो को स्वादिष्ट भोजन कम किमत पर उपलब्ध कराते है जिसकी चर्चा आज पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में है। ढ़ाबे के क्षेत्र में सम्राट का नाम एक ब्रांड नाम है, उसी तरह हम जनपदवासियो को मिठाई और ड्राई फ्रूट और बेकरी के प्रोडक्ट में भी अपनी बेहतरीन सेवा देंगे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..