Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के पुस्तकालय भवन में प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल जी के निर्देशन एवं प्रो रमेश कुमार के संयोजकत्व तथा डा सन्तोष मिश्रा के सह संयोजकत्व मे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संतगोष्ठी आयोजित की गयी! गोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल एवं गोष्ठी का सफल एवं गरिमामयी संचालन प्रो रमेश कुमार ने किया! अध्यक्षीय सम्बोधन में प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को छात्र/ छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु एक दूरगामी निर्णय बताया साथ ही कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति छात्र / छात्राओं के उज्वल भविष्य हेतु मील का पत्थर साबित होगी तो वही गोष्ठी के संचालनकर्ता एवं गोष्ठी के संयोजक प्रो रमेश कुमार ने सारगर्भित सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने वाले समय में छात्र /छात्राओं के शैक्षिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा जिसके फलस्वरूप छात्र/छात्रा हमेशा प्राध्यापक के सम्पर्क में रहेंगे और प्राध्यापक के साथ छात्र / छात्रा के संवाद बढ़ेगा जो छात्र / छात्रा के शैक्षिक विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा! इसके साथ ही विषय प्रवर्तन करते हुए डा सन्तोष मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने वाले समय शैक्षिक विकास के लिए अहम् भूमिका का निर्वहन करेगी ! राष्ट्र तभी विकसित होगा जब शिक्षा का दृष्टिकोण भारतीय होगा ! वहीं प्रो शिवानन्द पान्डेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न उपयोगी पूर्ण भूमिका को विस्तार से बताया! उक्त गोष्ठी में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गण डा विजय कुमार, डा अमिताभ,डा उमा कान्त, डा इन्दिवर जी, डा कुशल जी की महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी उपस्थिति रही! गोष्ठी कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण ,गैर शैक्षणिक वर्ग,  एवं छात्र / छात्रा उपस्थित रहे एवं सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया!

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …