गाजीपुर। कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्र जो कि 50 प्रति० तक अनुदान पर कृषको को उपलब्ध कराये जाते है उनकी ई-लाटरी आज दिनांक 07 अगस्त को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति एवं कृषको की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कृषि विभाग की 04 योजनाओं यन्त्रीकरण, पराली प्रबन्धन, खाद्य तेल एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनार्न्न्तगत कुल 37 प्रकार के 274 कृषि यन्त्रो का आनलाईन चयन किया गया जिसमें फार्म मशीनरी बैंक कम्बाइन्ड हॉरवेस्टर लेजर लैण्ड लेवलर आयल मिल, मिनी राईस मिल, मल्टीमिल काप थ्रेसर, सुपर सीडर स्ट्रारीपर, रमाल गोदाम हैरो एवं रोटावेटर जैसे यन्त्र शामिल है। इन कृषि यन्त्रो की बुकिंग 29 जून से 12 जुलाई तक सभी कृषको के लिए आलाईन खोली गयी थी । जिसमें 5000.00 रू0 की टोकन फीस देकर किसानो द्वारा बुक की गयी थी। ई-लाटरी में चयन होते ही वहाँ उपस्थित किसानो के पास सर्वर से चयन की सूचना उनके मो० नं० पर प्राप्त होने लगी जिसे देखते ही कृषको के चेहरे खुशी से चमक उठे। किसानो द्वारा सबकी उपस्थिति में आनलाईन ई-लाइरी पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने पर अपनी सन्तुष्टि भी जाहिर की और कहा कि इससे किसी भी प्रकार के शक की कोई गुंजाईश नही रही। जिला स्तरीय समिति के सदस्यो में मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला उद्यान अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अग्रणी बैंक जिला प्रबन्धक एफ०पी०ओ० एवं प्रतिनिधि शामिल थे तथा बडी संख्या में बुकिंग कराने वाले किसानों से विकास भवन सभागार खचाखच भरा था।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..