Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सेंट मैरी स्कूल जमानियां में पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

सेंट मैरी स्कूल जमानियां में पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

गाजीपुर। क्षेत्राधिकारी जमानियां, प्रभारी निरीक्षक जमानियां एवं थाना जमानियां की साइबर पुलिस टीम द्वारा “साइबर जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जमानियां क्षेत्रांतर्गत “सेंट मैरी स्कूल” में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालक/बालिकाओं व उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की घटनाओं जैसे – ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी/पर्सनल जानकारी किसी से साझा न करें, और साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत cybercrime.gov.in व 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें। इसी क्रम में साइबर थाना प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी तथा साइबर सेल कर्मचारियों के द्वारा “साइबर जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अध्यापक/अध्यापिकाओं व कर्मचारीगण तथा विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं से साइबर संबंधित अपराधों के संबंध में जानकारियां साझा की गई। साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और NCRB Portal तथा साइबर क्राइम से संबंधित वेबसाइट्स के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। गाजीपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा के प्रति सजग हो सकें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …