गाजीपुर। पवित्र सावन मास में महामंत्र श्री राम नाम संकीर्ण 24 घंटे का आज हवन पूजन प्रसाद वितरण से सत्यदेव परिवार गाजीपुर के सभी सदस्यों की उपस्थिति विद्यार्थियों के साथ सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस की विभिन्न संस्थाओं के सभी प्राचार्य, प्राध्यापक कर्मचारी बांधों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रसाद वितरण के बाद विद्यार्थियों का डॉक्टर सानंद सिंह ने आवाहन किया कि वह समय से कक्षाओं में उपस्थित होकर अपना ज्ञानवर्धन करें साथ ही साथ सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ें । ज्ञान विज्ञान और शिक्षा ही मनुष्य के निर्माण की ताकत रखती है दुनिया में जो कुछ भी बड़ा आप देखते हैं या सपना सोचते हैं ,वह सब कुछ उच्च शिक्षा के माध्यम से आप पूरा कर सकते हैं ।यह बहुत अच्छा ही संयोग है कि सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर की स्थापना कर्मवीर सत्यदेव सिंह ने करके इस जनपद को दिया है ।जिसके माध्यम से हम शिक्षा का विकास करती जा रहे हैं ।आज यहां बीए ,बीएससी, बीकॉम MA ,एमएससी, एमकॉम ,B.Ed बीटीसी के साथ ही बीपीएड ,पॉलिटेक्निक के पांचो ब्रांच ,फार्मेसी में डी फार्मा बी फार्मा , नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और GNM के साथ ही तकनीकी शिक्षा में आईटीआई तक की शिक्षा उपलब्ध करने का प्रयास सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के द्वारा किया जा रहा है ।वर्तमान समय में गाजीपुर जनपद में कर्मवीर सत्यदेव सिंह की तपस्या और सोच के अनुसार संस्थान को अनेक तरह की बड़ी सफलताएं मिली ।आज एनसीसी एनएसएस रिवर्स रेंजर्स जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर के परिसर में आयोजित हो रहे हैं। गाजीपुर की आम जनता जो गांव में बसती है ।बेहतरीन चिकित्सा के लिए सत्यदेव हॉस्पिटल का भी निर्माण हुआ है।जिसमें अच्छे चिकित्सक के द्वारा नई मशीन के द्वारा अच्छे से अच्छे स्वास्थ्य की व्यवस्था की जा रही है।वर्तमान समय में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज की यह सोच है कि समाज को शिक्षित करना स्वस्थ बनाना। एक तरह से सर्वांगीण विकास ही गाजीपुर की सशक्त ताकत हो सकती है।हम आप सबका आशीर्वाद चाहते हैं ।परमात्मा के चरणों में नमन करते हैं ।आज हम सभी ने यह संकल्प लिया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आएगी ।जनपद में सबसे बेहतरीन शिक्षा की व्यवस्था सत्यदेव कॉलेज करेगा जिसके लिए फीस भी कम ले और पढ़ाई भी उत्तम कराएगा । गाजीपुर जनपद में छोटे बच्चों और इंटरमीडिएट तक के शिक्षा के लिए गाजीपुर का विश्वासपात्र सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल इस वर्ष नई खास पहचान बनाया है ।नए प्रवेश अधिक से अधिक हुए हैं । आज पूजन में बहुत उत्साह में श्री चंद्रसेन तिवारी जी के नेतृत्व में सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं कार्यक्रम में आए, उनके लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। इसी संकल्प के साथ आज का पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी को अंत में डॉक्टर सानंद सिंह और सत्यदेव परिवार के सदस्यों ने बधाई दिया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..