Breaking News
Home / खेल / MJRP पब्लिक स्कूल क्लस्टर-V वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बनी उपविजेता टीम

MJRP पब्लिक स्कूल क्लस्टर-V वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बनी उपविजेता टीम

गाजीपुर। MJRP पब्लिक स्कूल ने क्लस्टर-V वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025–26 में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। यह प्रतियोगिता न्यू एंगल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)में 1 अगस्त 2025 से 4 अगस्त 2025 तक अंडर-14 बालकों की श्रेणी में MJRP पब्लिक स्कूल, रौज़ा, गाज़ीपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 32 टीमों में द्वितीय उपविजेता (2nd Runner-up) का स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व का विषय बनी।  इस उपलक्ष्य में विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य श्री सुदर्शन सिंह कुशवाहा  ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं मिठाइयाँ खिलाकर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही टीम की सफलता का श्रेय वरिष्ठ शिक्षक दिनकर सर के मार्गदर्शन को दिया गया, जिन्हें भी माला पहनाकर व मिठाइयों से स्वागत किया गया। खेल शिक्षक अशुतोष मिश्रा के समर्पण और मेहनत के लिए भी उनका विशेष रूप से सम्मान किया गया। मंच का कुशल संचालन उप-प्रधानाचार्य राकेश पांडेय जी द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार में खुशी की लहर थी। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर इस सफलता को साझा किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक हरि कुशवाहा सुरेश प्रसाद चौरसिया संजीव अग्रहरी अर्जुन सिंह अनुपमा वर्मा सरस्वती सिंह वसंत शर्मा कृष्णानंद तिवारी महेश चौहान राजनरायन कुशवाहा डॉक्टर राजीव गुप्ता डॉक्टर दीपिका श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …