Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / माफिया डॉन मरहूम मुख्‍तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की गिरफ्तारी का सियासी लाभ लेने के लिए सपा-कांग्रेस में होड़

माफिया डॉन मरहूम मुख्‍तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की गिरफ्तारी का सियासी लाभ लेने के लिए सपा-कांग्रेस में होड़

शिवकुमार

गाजीपुर। माफिया डॉन महरुम मुख्‍तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की गिरफ्तारी के बाद अब सियासी नेता गिरफ्तारी का भी मुस्लिम हमदर्दी कार्ड खेलकर लाभ लेना चाहते हैं। उमर अंसारी की गिरफ्तारी का सियासी लाभ लेने के लिए कांग्रेस और सपा में होड़ मची हुई है। दोनों पार्टियों के नेता मुसलमानों का हमदर्द बनने के लिए तरह-तरह के बयान दे रहे हैं जिससे कि वह मुस्लिम वोटबैंकों में सेंधमारी करके ज्‍यादा से ज्‍यादा मुसलमनों को 2027 के चुनाव में अपने कतार में खड़ा कर सके। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उमर अंसारी के मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर हमलावर है. उन्होंने सरकार पर झूठे मुकदमे लगाकर बेरोजगारी और महंगाई जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने अब मुख्‍तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर सियासी निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया, जबकि यूपी कांग्रेस के संगठन महामंत्री अनिल यादव ने सीधे तौर पर योगी सरकार को मुस्लिम विरोधी करार देते हुए दावा किया कि प्रदेश में मुस्लिमों, दलितों और पिछड़ों का उत्पीड़न हो रहा है. उनका कहना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रही है।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …