Breaking News
Home / खेल / प्रदेश स्‍तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के चयन के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

प्रदेश स्‍तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के चयन के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। अरविन्द यादव क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर ने बताया कि महिला खेल समारोह के अन्तर्गत प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स, बैडमिण्टन, टेनिस, हॉकी खेल प्रतियोगिताओ में भाग लेने हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन निम्न तिथियो में जिला खेल कार्यालय नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में प्रातः   10.00 बजे से किया जायेगा, इच्छुक महिला खिलाड़ी जिनकी आयु 25 वर्ष से कम है वह उक्त तिथि के चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकती है, प्रतिभागी महिला खिलाड़ी को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, (प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड एवं हाईस्कूल प्रमाण पत्र) के साथ में लाना अनिवार्य होगा। एथलेटिक्स (महिला वर्ग) जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स तिथि 07-08-2025 व 11-08-2025, को बैडमिण्टन (महिला वर्ग)  की तिथि 11-08-2025, व 13-08-2025, को, टेनिस (महिला वर्ग) 18-08-2025 व 19-08-2025, को एवं हॉकी (महिला वर्ग) 18-08-2025 व 19-08-2025 को तिथि निधारित किया गया हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …