Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृषि विज्ञान केंद्र अंIकुशपुर, गाजीपुर के तत्‍वावधान में कटरिया ग्राम में किसानों में वितरित हुआ भिंडी और प्‍याज का बीज  

कृषि विज्ञान केंद्र अंIकुशपुर, गाजीपुर के तत्‍वावधान में कटरिया ग्राम में किसानों में वितरित हुआ भिंडी और प्‍याज का बीज  

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत संचलित कृषि विज्ञान केंद्र अंIकुशपुर, गाजीपुर के द्वारा ग्राम कटरिया ब्लॉक करंडा में एससी 0 एसपी 0 परियोजना के तहत किसानो को भिंडी एवं प्याज के बीज का वितरण किया गयाI ग्रामीण महिलाओं को रसोई बागवानी के लिए इसी परियोजना के तहत खरीफ सब्जियों के किट का भी वितरण किया गयाI केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ0 शशांक सिंह ने किसानों को बताया की बुआई से पहले सब्जियों के बीज को शोधित करके बोना चाहिए, जिससे सब्जियों में प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो सकेI मृदा वैज्ञानिक डॉ0 दीपक प्रजापति ने किसानों को अवगत कराया कि केचुआ खाद सब्जियों की खेतों में प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति  जैसे, मिट्टी में  कार्बन, नत्रज़ान, फास्फोरस, पोटेशियम एवं भौतिक गुण मैं भी वृद्धि होता हैI केंद्र के वरिष्ठ पशुपालन वैज्ञानिक डॉ ए0 के0 सिंह ने किसानों को बताया कि  बरसात के समय जानवरों को विभिन्न संक्रामक बिमारियों से कैसे बचाया जा सकता हैI पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र प्रताप ने किसानों को सब्जियों की प्राकृतिक खेती का मानव स्वास्थ्य में महत्व के बारे में विस्तार से बतायाI

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …