Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर में सपना सिंह के नेतृत्‍व में किसानो ने देखा पीएम मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर में सपना सिंह के नेतृत्‍व में किसानो ने देखा पीएम मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर में ‘प्रधानमंत्री किसान सममान निधि’ की 20 वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20500 करोड़ रूपये की सम्मान राशि का हस्तान्तरण जीवन्त प्रसारण 02 अगस्त, 2025 को सेवापुरी, वाराणसी से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी तथा सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री उ0प्र0 सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में हस्तानान्तरित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री जी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब तक किसानों के खातों में 4 हजार करोड़ 75 लाख रूपये किसानों के खातों में हस्तानान्तरित किया जा चुका है, जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत एवं समृद्ध हो रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर परिसर में जनपद की प्रथम महिला सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत, सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर, भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय जी एवं महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि विजय कुमार जी, कृषि विज्ञान केन्द्र के सीनियर साइंटिस्ट एण्ड हेड डाॅ0 विनोद कुमार सिंह ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सौजन्य से चलायी जा रही कृषि उद्यान, पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन एवं कृषि एलाइड तथा सेकेन्डरी एग्रीकल्चर के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किया एवं उपस्थित किसानों, महिलाओं, बेजरोजगार युवकों, युवतियों को बताया कि कृषि से बड़ा उद्योग आज की तिथि में कोई नहीे है। लगभग 56 प्रतिशत लोग कृषि आधारित उद्योगों एवं खेती में लगे हुए हैं। निरन्तर उन्नतशील बीजों, तकनीकी ज्ञान एवं फसल प्रबंधन तथा मार्केटिंग के द्वारा अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र सदैव तकनीकी एवं व्यावहारिक रूप से मार्गदर्शन कर रहा है, जिसका लाभ किसान भाई बराबर प्राप्त कर रहे हैं। अन्त में उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने कृषि विभाग से सम्बन्धित चलाई जा रही समस्त योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किया। इस अवसर पर केन्द्र के डा0 डी0के0 सिंह, डा0 एस0के0 सिंह, डा0 ओमकार सिंह, डा0 रागिनी दूबे, ए0के0 बाजपेयी, आशुतोष सिंह, डा0 पी0के0 सिंह, सुनील कुमार, कपिलदेव शर्मा एवं लगभग 250 किसान उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …