Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सादात रेलवे स्‍टेशन पर अर्थिंग प्‍लेट की कवर हटने से कभी भी हो सकती है दुर्घटना

सादात रेलवे स्‍टेशन पर अर्थिंग प्‍लेट की कवर हटने से कभी भी हो सकती है दुर्घटना

गाजीपुर। सादात रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर प्रत्येक बिजली के खंभे से अर्थिंग प्लेट लगा है, जो प्लेटफार्म के फर्श पर अंदर ढंका गया है। इनमें से कई अर्थिंग प्लेट उखड़कर जमीन से बाहर आ गए हैं, जिनमें फंसकर यात्री प्रायः गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अर्थिंग प्लेट का उखड़ना जहां एक गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों की निष्क्रियता का परिचायक है। नगरवासी दिलीप जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल, डब्लू मोदनवाल, अनिल कुमार, काशी कुशवाहा, रामबचन आदि ने बताया कि इस गंभीर समस्या की ओर रेलवे प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बाबत स्टेशन मास्टर एस एन सिंह ने बताया कि समय समय पर स्टेशन पर आने वाले ट्रेक्शन रेलवे डिपार्टमेंट (टीआरडी) औड़िहार के कर्मचारियों को इससे अवगत कराया जा चुका है। गौरतलब है कि अर्थिंग प्लेटें, विद्युत सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो विद्युत उपकरणों को ग्राउंड करके बिजली के झटके से बचाती हैं। जब ये प्लेटें उखड़ जाती हैं, तो वे यात्रियों के लिए एक बाधा बन सकती हैं, जिससे वे ठोकर खाकर गिर सकते हैं। इसके अलावा, उखड़ी हुई अर्थिंग प्लेटें विद्युत खतरों को भी बढ़ा सकती हैं, जिससे यात्रियों को बिजली का झटका लगने का खतरा होता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …