गाजीपुर। गोपीनाथ पीजी कालेज देवली सलामतपुर की प्राचार्य डा. सुधा त्रिपाठी ने बताया कि बीएड, प्रवेश परीक्षा 2025 की काउंसलिंग के लिए शासन ने टाइमटेबल जारी कर दिया है। उन्होने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 की काउंसलिंग का प्रथम चरण 30 जुलाई से 25 अगस्त तक होगा। द्वितीय चरण 27 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा। पूल काउंसलिंग 6 सितंबर से 10 सितंबर तक होगा। सीधे प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 सितंबर से 25 सितंबर तक होगा। अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत प्रवेश काउंसलिंग 26 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा। डा. सुधा त्रिपाठी ने बताया कि गोपीनाथ पीजी कालेज का बीएड पाठ्यक्रम का कोड एसपी- 2956 है। प्रवेश के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9450705809, 7991293850, 9115250250, 9838427374 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..