Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रिटायर्ड चिकित्‍सा प्रभारी को दी गई भावभीनी विदाई

रिटायर्ड चिकित्‍सा प्रभारी को दी गई भावभीनी विदाई

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के सहायक शोध अधिकारी उदयभान सिंह के सेवानिवृत होने पर केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी डा० एस० के० सरोज की अध्यक्षता मे विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डा० एस० के० सरोज ने कहा सेवानिवृत होने के बाद सामाजिक जिम्मेदारी ऒर बढ जाती हॆ।आना,जाना लगा रहता हॆ।एक दिन सभी लोगो को सेवानिवृति होना पङता हॆ।परिवर्तन प्रकृति का नियम हॆ। उदयभान सिंह अपने कार्यशॆली के बल पर काफी लोकप्रिय थे।अपने सेवाकाल मे अमिट छाप छोङी।सेवानिवृत होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह,बाल रोग विशेषज्ञ डा० शॆलेन्द्र कुमार सिंह ने घङी व शाल भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीपीएम प्रदीप सिंह,नागेन्द्र सिंह,दीलीप सिंह,फेकू,चन्द्रशेखर यादव,सुनील,डा० आकांक्षा सिंह,  डा० सादिया,डा० अरविन्द,डा० सूरज ,हॆदर अली सहित अनेक विभागीय कर्मचारी मॊजूद थॆ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …