Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सेवानिवृत हुई कार्यालय सहायक को विद्युत कर्मियों द्वारा  स्मृति चिन्ह व बुके देकर किया गया सम्मानित

गाजीपुर: सेवानिवृत हुई कार्यालय सहायक को विद्युत कर्मियों द्वारा  स्मृति चिन्ह व बुके देकर किया गया सम्मानित

गाजीपुर विद्युत वितरण खण्ड नगर में अपनी 16 साल की सेवा देकर गौरी ओझा रिटायर हो गई जिसमें उनको अधिशाषी अभियंता कार्यालय नगर आमघाट में अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह एवं नगर एसडीओ मुन्नीलाल एवं अवर अभियंताओं सहित कार्यालय का पूरा स्टॉप उनको स्मृति चिन्ह व बुके देकर सम्मानित करते हुवे फूल मालाओं से स्वागत किया। वही अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि श्रीमती गौरी ओझा डिविजन खंड नगर में सहायक कार्यकारी के पद पर कार्यरत थी जिन्होंने अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ 16 साल विभाग में सेवा दिए। वही उन्होंने 2008 में विद्युत विभाग में ज्वाइनिंग की थी जो 16 सालों तक विभाग के प्रति ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन दमदारी से की जो सेवा काल समाप्त होने पर इनको इनके परिवार सहित डिविजन कार्यालय आमघाट में विदाई समारोह का आयोजन करके स्मृति चिन्ह व बुके देकर एवं फूल मालाओं से स्वागत करके विदाई किया गया वही इनको दीर्घायु होने की भी कामना की गई,वही विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह ने कार्यालय सहायक गौरी ओझा को बुके देकर सम्मानित किया एवं उनके मंगल शुभकामनाएं सहित आशीर्वाद दिया।विदाई समारोह में मुख्य रूप से नगर एसडीओ मुन्नीलाल,अवर अभियंता तपस कुमार,मनोज कुशवाहा,सहेंद्र कुमार ड्राफ्टमैन पीतांबर कुशवाहा,मनीष राय,अनुराग शर्मा,अनमोल मिश्रा,राजाराम यादव,आशीष सोनकर,बबीता देवी,निर्मला देवी,पवन बिंद,विनय कुमार,श्रीराम वर्मा,पवन कुमार,विश्वजीत सिंह,प्रदीप कुमार,सुरेन्द्र यादव,बृजेश यादव सहित समस्त विभागीय कर्मी मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …