Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कॉलेज गाजीपुर में शुरू हुई एनसीसी भर्ती

पीजी कॉलेज गाजीपुर में शुरू हुई एनसीसी भर्ती

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर के परिसर में बृहस्पतिवार को एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। एनसीसी भर्ती के लिए छात्रों को शारीरिक और लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ा। 92 यूपी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल अभिनव राज के देखरेख में भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। इस एनसीसी भर्ती में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था जिसमें कुल 70 का चयन होना है। भर्ती होने के लिए छात्रों को दौड़, लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड सहित विभिन्न आवश्यक आयामों पर कसा गया। इस मौके ट्रेनिंग जेसीओ भानु प्रताप सिंह, सूबेदार हम बहादुर थापा, असिस्टेंट  प्रोफेसर डॉ. अखिलेश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत कुमार सिंह उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …