Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बीएड में प्रवेश के लिए 30 जुलाई से 30 सितंबर तक होगा काउंसलिंग- डा. सानंद सिंह

बीएड में प्रवेश के लिए 30 जुलाई से 30 सितंबर तक होगा काउंसलिंग- डा. सानंद सिंह

गाजीपुर। सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने बताया कि बीएड, प्रवेश परीक्षा 2025 की काउंसलिंग के लिए शासन ने टाइमटेबल जारी कर दिया है। उन्‍होने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 की काउंसलिंग का प्रथम चरण 30 जुलाई से 25 अगस्‍त तक होगा। द्वितीय चरण 27 अगस्‍त से 4 सितंबर तक होगा। पूल काउंसलिंग 6 सितंबर से 10 सितंबर तक होगा। सीधे प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 सितंबर से 25 सितंबर तक होगा। अल्‍पसंख्‍यक कोटे के अंतर्गत प्रवेश काउंसलिंग 26 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा। डा. सानंद सिंह ने बताया कि सत्‍यदेव डिग्री कालेज का बीएड पाठ्यक्रम का कोड एसपी- 3121 है। प्रवेश के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्‍बर 7704905303, 7704905302 पर संपर्क कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …