Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारी वर्षा के बावजूद गाजीपुर में सम्पन्न हुआ अंडर 23 जोनल किक्रेट ट्रायल का दूसरा चरण- संजीव कुमार सिंह

भारी वर्षा के बावजूद गाजीपुर में सम्पन्न हुआ अंडर 23 जोनल किक्रेट ट्रायल का दूसरा चरण- संजीव कुमार सिंह

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त अनुमति व पत्र के अनुपालन में अंडर 23 (पुरुष) के चयनित खिलाड़ियों का जोनल ट्रायल का दूसरा चरण गाजीपुर स्थित जी.डी.सी.ए. ग्राउंड, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीर नगर टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में ) में सम्पन्न हुआ | आज के ट्रायल में गोरखपुर, देवरिया तथा वाराणसी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया | उन्होंने बताया कि बीती रात से हो रही बारिश के बावजूद आज जोनल ट्रायल का दूसरा चरण दोपहर 02:00 बजे से आरम्भ हुआ | आज के ट्रायल में सबसे पहले गोरखपुर तथा उसके बाद देवरिया के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ अंत में वाराणसी (वाराणसी एवं चंदौली) के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ | इसके लिए गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड मेनेजर रंजन सिंह, क्यूरेटर शहंशाह खान एवं संतोष पाठक सहित ग्राउंड स्टाफ में शामिल टीम के सभी सदस्यों की प्रशंसा की | आज के ट्रायल के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अधिकृत चयनकर्ता वरिष्ठ रणजी खिलाडी कमलकांत कनौजिया द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाडियों को बारीकी से मूल्याङ्कन किया गया | जोनल ट्रायल के चयनकर्ता कमलकांत कनौजिया ने बताया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मुझे तो उम्मीद भी नहीं थी कि आज ट्रायल सम्भव हो पायेगा | लगातार हो रही बारिश के दौरान किस प्रकार पिच को कवर किया गया तथा बरसात के बाद क्यूरेटर और ग्राउंड स्टाफ ने जिस प्रकास से पिच को पुनः ट्रायल के लिए तियार किया वह तारीफ के काबिल है | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और यहाँ के ग्राउंड स्टाफ के अथक प्रयास के कारण ही ट्रायल सम्भव हो सका | उनके द्वारा किये गए प्रयास निःसंदेह सराहनीय है | गाजीपुर हो रहे जोनल ट्रायल के दौरान आयोजकों के द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके साथ आने वाले अभिभावकों के खान-पान की भी समुचित व्यवस्था की गयी थी जो कि निःसंदेह बेहद ही प्रशंसनीय व अनुकरणीय है | ट्रायल के अंत में गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह एवं सचिव डॉ0 उमेश चन्द्र राय ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि भविष्य में यदि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पुनः हमें इस प्रकार के जोनल या अन्य उच्च स्तर के ट्रायल कराने का अवसर देती है तो हम उसे भी पूरा करेंगे | उन्होंने जोनल ट्रायल कराये जाने का अवसर देने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभारी हैं | सम्पूर्ण ट्रायल के दौरान चयनकर्ता कमलकांत कनौजिया, गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह, के अतिरिक्त मो० आरिफ, रंजन सिंह एवं आयोजन समिति के सदस्य संतोष पाठक, शहंशाह खान, रोहित जयसवाल आदि उपस्थित थे |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …