Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर में शिक्षक संघ के चुनाव में अध्‍यक्ष सत्‍यप्रकाश व महामंत्री बनें संतोष यादव  

पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर में शिक्षक संघ के चुनाव में अध्‍यक्ष सत्‍यप्रकाश व महामंत्री बनें संतोष यादव  

गाजीपुर! पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के शिक्षक संघ का चुनाव चुनाव अधिकारी द्वय प्रो रमेश कुमार एवं प्रो शिवानन्द पान्डेय के निर्देशन में निर्विरोध एवं विधिसम्मत ढंग से समस्त शिक्षक गण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ! जिसमें अध्यक्ष प्रो सत्य प्रकाश जी , सन्तोष सिंह यादव, महामन्त्री डा सर्वेश्वर प्रताप सिंह, संयुक्त मन्त्री ( पुरुष) डा सौरभ मौर्या, संयुक्त मन्त्री ( महिला) जागृति गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष डा धर्मेन्द्र यादव निर्विरोध चुने गये! अध्यक्ष चने जाने पर प्रो सत्य प्रकाश जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि समस्त शिक्षक बन्धु का एक साथ बैठ कर निर्विरोध चुनाव समन्न करना आने वाले दिनों में महाविद्यालय के सुख समृद्धिमय विकास को प्रदर्शित करता है वही नवनिर्वाचित महामन्त्री डा सर्वेश्वर प्रताप सिंह ने सारगर्भित सम्बोधन करते हुए कहा कि शिक्षक हित के लिए नवनिर्वाचित शिक्षक संघ सदैव रचनात्मक ढंग से अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा !! चुनाव अधिकारी द्वय प्रो रमेश कुमार एवं प्रो शिवानन्द पान्डेय ने निर्विरोध चुनाव सम्पन्न करने हेतु समस्त शिक्षक बन्धुओं के प्रति आभार ब्यक्त किया!

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …