Breaking News
Home / खेल / वाराणसी, गोरखपुर व देवरिया के अंडर 23 का जोनल ट्रायल 29 जुलाई को- संजीव कुमार सिंह

वाराणसी, गोरखपुर व देवरिया के अंडर 23 का जोनल ट्रायल 29 जुलाई को- संजीव कुमार सिंह

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गत दिनों गाजीपुर स्थित जी.डी.सी.ए. ग्राउंड, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीर नगर टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में ) शुरू हुए  अंडर 23 (पुरुष)  का जोनल ट्रायल बारिश के कारण बाधित हुआ था जिसके कारण बनारस (वाराणसी व चंदौली), गोरखपुर एवं देवरिया जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल नहीं हो सका । उन्होंने बताया कि बारिश से बाधित हई गोरखपुर, देवरिया तथा वाराणसी (वारणसी एवं चंदौली) के खिलाड़ियों का ट्रायल आगामी 29 जुलाई 2025 को गाजीपुर स्थित जी.डी.सी.ए. ग्राउंड, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीर नगर टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में ) में उसी ग्राउंड में कराया जायेगा जिसका रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 07:30 बजे होगा | सभी खिलाडी नियत समय प्रातः 07:30 बजे से पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …