Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / न्यू मां कवलपति हॉस्पिटल, हंसराजपुर गाजीपुर में तत्‍वावधान में लगा निशुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर, सैकड़ो मरीजो का हुआ इलाज

न्यू मां कवलपति हॉस्पिटल, हंसराजपुर गाजीपुर में तत्‍वावधान में लगा निशुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर, सैकड़ो मरीजो का हुआ इलाज

गाजीपुर। न्यू मां कवलपति हॉस्पिटल, हंसराजपुर में रविवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग पुरुष, वृद्ध और गर्भवती महिलाएं शामिल थीं, उन सभी लोगो को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाओं का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम प्रधान संजय यादव द्वारा फीता काटकर किया गया एवं उन्हें भेंट स्वरूप अंगवस्त्र भी प्रदान भी किया गया! 157से अधिक लाभार्थियों ने इस शिविर का लाभ उठाया। डॉ. बीती सिंह डायरेक्टर , न्यू मां कवलपति हॉस्पिटल की संचालिका ने लोगों को स्वस्थ रहने के मूल मंत्र के बारे में बताया। डॉ. सऊद, डॉ. अभिनव कुमार, बिख्यात, तेजम्य,नीरज, अमरेश, शालू, दीपक, अंकित ,गोलू और ओम शरण द्विवेदी, जगदम्बा मायापति एवं भगवती शरण सिंह जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। डॉ. स्वतंत्र सिंह ने मरीजों और ग्रामवासियों से स्वस्थ रहने की अपील की और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी किया गया! इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। आम और अमरूद के पौधे लगाए गए, जो न केवल पर्यावरण को संरक्षित करेंगे बल्कि भविष्य में फल भी प्रदान करेंगे। यह आयोजन समाज के स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति न्यू मां कवलपति हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अस्पताल का यह प्रयास समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ सेवा है।न्यू मां कवलपति हॉस्पिटल का यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी उनकी जागरूकता को प्रकट करता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …