Breaking News
Home / अपराध / जमीनी विवाद में बेटे ने कुल्‍हाड़ी से काटकर की माता, पिता और बहन की हत्‍या  

जमीनी विवाद में बेटे ने कुल्‍हाड़ी से काटकर की माता, पिता और बहन की हत्‍या  

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव के अहीरपुरवां टोला में बेटे ने जमीनी विवाद में अपने मां, बाप और बहन की हत्या कर दी गई। पड़ोसियों की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। वहीं, आरोपी युवक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही घटना की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में ले लिया है। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया गया है। पुलिस कई बिन्दुओं पर पड़ताल कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे थे। अभय यादव ने विवाद में कुल्‍हाड़ी से अपने पिता शिवराम यादव (70), माता जमुनी देवी (65) और बहन कुसुम (35) को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। जिनका इलाज के दौरान मौत हो गया। घटना के बाद अभय यादव भाग गया। ट्रिपल मर्डर की सूचना पाकर घटनास्थल पर एसपी डॉक्टर ईरज राजा, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सिंगर सहित पुलिस बल पहुंच गई। मौके से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले पिता ने अपनी बेटी कुसुम को 15 बिस्वा जमीन लिख दी थी। इसी को लेकर घर में आए दिन विवाद हो रहा था। शिवराम के पास कुल तीन बीघा जमीन है। पड़ोसियों ने बताया कि 15 साल पहले कुसुम की शादी हुई थी लेकिन पति ने छोड़ दिया। तभी से वह मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। इस बीच आठ वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली। इसके बाद भी वह अपने मायके में दोबारा आकर रहने लगी। भाई को यह नापसंद था। यह नाराजगी तब और बढ़ गई जब शिवराम ने कुसुम को जमीन का एक हिस्सा दे दी। अभय पिता के इस फैसले से नाराज हो गया। रविवार की सुबह उसने मां जमुनी, पिता शिवराम और बहन कुसुम को कुल्हाड़ी से दौड़ा-दौड़ा कर लहुलूहान कर दिया। पड़ोसी जब पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। तब तक गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।  पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर यह ट्रिपल मर्डर हुआ है। आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गयी हैं, शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …