गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शनिवार की रात में सलारपुर चट्टी के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मारी दी जिसमे ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर व ट्राली अलग हो गये और ट्रैक्टर पलट गया। घटना में बलिया जिले के कोटवा नारायणपुर का रहने वाला ट्रैक्टर चालक रमेश यादव 33 वर्ष की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सीओ मुहम्मदाबाद और तहसीलदार ने लोगों को समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। भांवरकोल के थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..