Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मऊ: 27 जुलाई को होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग सामूहिक रुद्राभिषेक

मऊ: 27 जुलाई को होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग सामूहिक रुद्राभिषेक

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के दौरान इस वर्ष भी द्वादश ज्योतिर्लिंग सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन रविवार 27 जुलाई को किया जायेगा। नगर के टीसीआई मोड़ स्थित हनुमान घाट पर लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में आयोजित इस अनुष्ठान में जायसवाल समाज के साथ ही सभी सनातनी सहभाग कर सकते हैं। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष सामूहिक रुद्राभिषेक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए काशी के प्रखंड वैदिक विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ला में के नेतृत्व में 12 अन्य आचार्य आ रहे हैं। जिनके द्वारा वैदिक परंपराओं से मिट्टी के बारह शिवलिंग बनाकर द्वादश ज्योतिर्लिंग कवन कर सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थित रहेंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …