Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कॉलेज, गाजीपुर में महिला यौन उत्पीड़न निवारण हेतु समिति गठित

पीजी कॉलेज, गाजीपुर में महिला यौन उत्पीड़न निवारण हेतु समिति गठित

गाजीपुर। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गाजीपुर में दिनांक 24 जुलाई 2025 को महिला यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने समिति के सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपकर इसकी शुरुआत की। समिति की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. मीना सिंह (संगीत विभाग) करेंगी। जबकि डॉ. रागिनी अहिरवार (जंतु विज्ञान विभाग), डॉ. प्रतिमा सिंह (गणित विभाग), और डॉ. शिप्रा सिंह (गृह विज्ञान विभाग) इसके सदस्य हैं। प्राचार्य डॉ. पाण्डेय ने कहा कि यह समिति महाविद्यालय में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने हेतु शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित निवारण एवं शिकायत का निस्तारण करेगी। अधिक जानकारी के लिए कमेटी के सदस्यों से छात्र-छात्राएं आवश्यकता अनुसार संपर्क कर सकते हैं। कमेटी के सदस्य छात्र-छात्राओं की सहायता हेतु सभी कार्य दिवस पर परिसर में उपलब्ध रहेंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …