Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर में विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि को प्रोत्साहित करने एवं साहित्यिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला 21 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक चलेगा। पुस्तक मेले का उद्घाटन डॉ. अमरनाथ तिवारी, अध्यक्ष, साहित्य चेतना समाज द्वारा किया गया। उन्होंने कहा, “पुस्तकें केवल ज्ञान का साधन नहीं होतीं, बल्कि ये संस्कार, सोच और संस्कृति को संवारती हैं। विद्यार्थियों को पुस्तक से मित्रता करनी चाहिए।”पुस्तक मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशकों द्वारा बाल साहित्य, विज्ञान, प्रेरक कहानियाँ, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गईं।इस अवसर को गौरवशाली बनाने हेतु विद्यालय के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह जी, वाइस चेयरपर्सन शोभा सिंह जी, निदेशक नवीन कुमार सिंह जी, प्रवीण कुमार सिंह जी, स्मिता सिंह जी, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्या तहसीन आब्दी, एकेडमिक हेड सरोन जालान, तथा को-ऑर्डिनेटर अनुज, सिदरा और शुभदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अर्चना कुमारी, प्रधानाचार्या ने कहा, “पुस्तकें बच्चों के बौद्धिक, नैतिक और रचनात्मक विकास का मूल आधार हैं। विद्यालय हमेशा से ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है।”कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए बुकमार्क मेकिंग, ‘माई फेवरिट बुक’ प्रस्तुति, और रीडिंग कॉर्नर जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ इस आयोजन में सक्रिय रूप से उपस्थित रहा और सभी ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …