गाजीपुर। प्रवीण कुमार मौर्य उपायुक्त उद्योग गाजीपुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत ट्रेड दर्जी के अभ्यर्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार दिनांक 22.07.2025 एवं 23.07.2025 तथा ट्रेड-हलवाई एवं कुम्हार दिनांक 24.07 2025 को पूर्वाहन 11.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक आयोजित होगा। सभी पात्र अभ्यर्थी अपने लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर में आनलाइन अपलोड किये गये अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग करने का कष्ट करें। पूर्व में विश्वकर्मा श्रम सम्मान, अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति सब ट्राइबल प्लान, अन्य पिछडा वर्ग प्रशिक्षण योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त आवेदक तथा उनके पति/पत्नी चयन हेतु पात्र नहीं है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..