Breaking News
Home / खेल / एथलेटिक संघ के तत्‍वावधान में सीनियर पुरुष व महिला टीम का 22 जुलाई को होगा चयन  

एथलेटिक संघ के तत्‍वावधान में सीनियर पुरुष व महिला टीम का 22 जुलाई को होगा चयन  

गाजीपुर। 28वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए जनपदीय एथलेटिक संघ की सीनियर पुरुष व महिला वर्ग की एथलेटिक्स टीम का चयन 22 जुलाई को सुबह 10 बजे  राजकीय डिग्री कॉलेज सॆदपुर के ट्रैक में  किया जाएगा। गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के महासचिव डा० रुद्रपाल यादव ने बताया पुरुष व महिला वर्ग के लिए 100मीटर,200मीटर,400मीटर,800मीटर,1500मीटर,5000मीटर,10000मीटर,100 मीटर व 110मीटर हर्डल, 400मीटर हर्डल, लंबी कूद,ऊंची कूद, ट्रिपल जम्प, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो,भाला फेंक जैसे खेलो के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायगा। चयन के आधार पर जनपदीय टीम आगामी 29 व 30 जुलाई को लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एथलीट की उम्र 16 वर्ष  व जन्मतिथि 20.07.2009 से पूर्व की होनी चाहिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …