Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लाभांश का भुगतान नहीं मिलने पर कोटेदारों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल

लाभांश का भुगतान नहीं मिलने पर कोटेदारों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल

गाजीपुर। पिछले छह माह से बकाया लाभांश का भुगतान न किए जाने से नाराज कोटेदारों ने तीन दिन के लिए खाद्यान वितरण कार्य बंद कर दिया। सरकारी सस्ता गल्ला दुकान बंद होने से लाभार्थी राशनकार्ड धारकों में जबरदस्त निराशा है। अपनी मांगों को लेकर सभी कोटेदार रविवार से तीन दिन की हड़ताल पर है। इस दौरान कोटेदार राशन का वितरण नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद समेत अन्य संगठनों की अपील पर कोटेदारों ने 20, 21 और 22 जुलाई को पूर्ण हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। वहीं कार्डधारकों को अगस्त माह का वितरण 20 अगस्त से किया जाना है। ऐसे कार्डधारकों को राशन मिलने पर संकट आ गया है। तीन दिन की हड़ताल के दौरान कोटेदार राशन वितरण नहीं करेंगे। कोटेदार संघ के सैदपुर ब्लाक अध्यक्ष महेश्वर पांडेय ने बताया कि कोटेदारों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छह माह से हमारा लाभांश नहीं मिला है। कोटेदार आर्थिक तंगी झेल रहा है। नेटवर्क सर्वर की समस्या बनी रहती है। कोटेदारों को दो सौ रुपए प्रति कुंतल लाभांश देने की व्यवस्था की जाए। अन्य राज्यों की तरह कमीशन या गुजरात राज्य की तरह बीस हजार मासिक दिया जाय। हड़ताल के क्रम में प्रदेश भर में राशन विक्रेता व संगठनों ने डीएसओ व अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप रहे है। कोटेदारों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो अब कोटेदार अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …