गाजीपुर यश भारती सम्मान से अलंकृत विजय कुमार जी की 94 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई ।प्रातः काल उनके आवास पर स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विजय कुमार जी उन परंपरा और उस युग को स्मरण कराते हैं जो मिशन, त्याग और तपस्या का युग रहा है। तपस्या कहने का तात्पर्य ऐसी भूमिका से है जो केवल आजीविका या नौकरी नहीं बल्कि उदात्त सामाजिक दायित्व के भाव से किए गए कार्य का पर्याय रहा है ।विजय बाबू पत्रकारिता के माध्यम से गरीब ,शोषित की आवाज उठाते रहे।पत्रकारिता मूल्यों के आधार पर किया और पूर्वांचल में नया आयाम दिया । विजय कुमार जी का पत्रकारिता के क्षेत्र में अवदान ऐतिहासिक है जिसको भुलाया नहीं जा सकता उनका कृतित्व तथा गुण सर्वथा अनुकरणीय है। उन्होंने आंचलिक पत्रकारिता को शीर्ष पर पहुंचाया वे बंदनीय है। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रमा यादव, पी एन सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद, अमरनाथ तिवारी अमर, आनंद प्रकाश अग्रवाल, अनुपम आनंद श्रीवास्तव ,सत्यपाल सिंह, दिवाकर यादव ,हरिवंश सिंह ,उदयकांत यादव, विजय शंकर राय ,पत्रकार अनिल कुमार उपाध्याय, अरुण कुमार राय , अशोक सिंह पप्पू आदि ने अपने विचार व्यक्त किये । अन्य गणमान्य विकास पोद्दार, एच एन एस यादव ,कृष्णा तिवारी , अतुल्य श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा ,अरविंद राय , राजेश यादव बुल्लू, प्रधानाचार्य हीरा लाल यादव, पत्रकार अभिषेक सिंह,अनिल यादव ,पंकज तिवारी, प्रमोद राय रून्नू ,भा वि प की अध्यक्ष अनीता यादव ,महिला संयोजिका अनीता तिवारी, माधुरी यादव, श्वेता यादव, रिंकी ,मयंक ,मनन ,महेंद्र यादव ,ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। संचालन विजय कुमार स्मारक न्यास के सचिव डॉक्टर अरुण कुमार राय व आभार ज्ञापन अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..