Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गौरी स्थित पर्णकुटी को संवारेगा पर्यटन विभाग

गौरी स्थित पर्णकुटी को संवारेगा पर्यटन विभाग

गाजीपुर। गौरी गांव स्थित गोमती नदी किनारे बसा पौराणिक महत्व वाला पर्णकुटी का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। खाद्य सुरक्षा, औषधीय प्रशासन एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु के सार्थक प्रयास से उस पौराणिक महत्व वाले कुटी का सुंदरीकरण और विकास किया जाएगा। पर्यटन विभाग एक करोड़ दस लाख की लागत से इस नैसर्गिक सुंदरता वाले कुटी को सजायेगा संवारेगा और रोशनी से जगमगायेगा। इस पर्णकुटी के सेवादार और भक्त वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पर्णकुटी परिसर में बहुउद्देश्यीय सभागार, मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ सहित दर्शनार्थियों के लिए स्नानागार एव सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। पर्णकुटी के वन विहार के अनेकों दुर्लभ प्रजाति के पशु पक्षियों और वृक्षों की सुरक्षा के लिए गोमती नदी के तट पर बसे इस पर्णकुटी को चारहदीवारी बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा हाईमास्क लाइट की रौशनी में पूरा परिसर जगमगायेगा। देश के स्वतंत्रता संग्राम और श्रीराम मंदिर अयोध्याधाम के कारसेवा में इस पर्णकुटी का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। माननीय मंत्रीजी के सार्थक प्रयास से इस महत्वपूर्ण पौराणिक कुटी का सुंदरीकरण किये जाने से श्रद्धालुओं में अपार प्रसन्नता है। पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व वाले इस कुटी में सालभर हजारों साधु संतों का आगमन प्रवास लगा रहता है। जहां सालभर पूर्वांचल सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु जन आते रहते है। सत्संग और रामायण पाठ सालभर चलता रहता है। महंत अरुण दास जी ने कहा कि वर्तमान सरकार सनातन संस्कृति और सांस्कृतिक स्थलों का विकास कर रही है। सुंदरीकरण और समुचित सुविधाओं से यहां श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …