Breaking News
Home / खेल / एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कबड्डी चैम्‍पियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन 

एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कबड्डी चैम्‍पियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन 

गाजीपुर। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम के छात्रों ने CBSE द्वारा आयोजित क्लस्टर V कबड्डी चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों और जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता जेपी इंटरनेशनल स्कूल, सुजानगंज, जौनपुर में 15 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की दर्जनों टीमों ने भाग लिया। अंडर-19 बालक वर्ग – 65 टीमों के बीच मुकाबले में एमजेआरपी की टीम ने दमदार खेल दिखाकर सिल्वर मेडल (रनर-अप) प्राप्त किया।  अंडर-14 बालक वर्ग – 57 टीमों के बीच, पहली बार भाग लेने वाली टीम ने ब्रॉन्ज मेडल (सेकंड रनर-अप) हासिल कर सराहनीय प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य महोदय ने खिलाड़ियों को मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।  कोच श्री अशुतोष मिश्रा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक श्री दिनकर सिंह एवं श्री मुकेश बिंद को प्रबंधक महोदय द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के संस्थापक, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की, मिठाई खिलाई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एमजेआरपी परिवार की ओर से समस्त विजयी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाये दी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …