गाजीपुर। उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार पाठक गाजीपुर ने आज शहर क्षेत्र के विभिन्न वाडो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद गाजीपुर स्थित वार्ड नम्बर 2 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मौके पर अधिशासी अधिकारी व सफाई निरीक्षक नगर पालिका परिषद गाजीपुर मौकों पर उपस्थित रहे। जांच में पाया गया कि वाडो में नालियों की सफाई संतोषजनक नहीं पाया गया। 08 वाड में सफाई कर्मचारी तैनात है, परन्तु मौके पर 7 सफाई कर्मचारीही उपस्थित थे। उनके द्वारा बताया गया कि 1 सफाई कर्मचारी लगभग 01 माह से नहीं आ रहा है। अनुपस्थित सफाई कर्मचारी के स्थान पर दूसरे सफाई कर्मचारी को तैनात करने हेतु निर्देशित किया गया। ठाकुरवाडी क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि यहां पानी टंकी से आता है किन्तु पानी कम मात्रा में आता है। पानी की सप्लाई समुचित मात्रा में व ससमय करायें जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस वार्ड में एक सामुदायिक शौचालय डूडा द्वारा बनाया गया है, जो नगर पालिका की सुपुर्दगी में है। सामुदायिक शौचालय में साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं थी, लोगों द्वारा बताया गया कि यहां समरसेबुल न लगने से पानी की समस्या बनी रहती है। अधिशासी अधिकारी ने तत्काल साफ-सफाई कराते हुए समरसेबुल लगाये जाने हेतु प्रस्ताव किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त एक पुराना सामुदायिक शौचालय वार्ड-02 में स्थित हैं, जो जर्जर स्थिति में है। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उसे ठीक कराया जाये अथवा उसके स्थान पर नया सामुदायिक शौचालय बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा जाय। एक पंचायत भवन भी डूडा द्वारा बनाया गया जिसमे कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया, अतएव अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उसे तत्काल सुपुर्दगी में लेकर अतिक्रमण खाली कराया जाये। जांच में कूदा उठान की कहीं-कहीं समस्या पायी गयी। अतएव अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कूड़ा उठान ससमय कराया जाये तथा बरसात के मौसम में संचारी रोगों की समस्या बढ़ जाती है जिससे बिमारी न फैले उससे पहले पूरे नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य समुचित तरीके से करायी जाय।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..