Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर के 688 स्‍कूली वाहनो के फिटनेस है फेल, शीघ्र सही करायें कागजात नही तो होगी कार्यवाही- जिला विद्यालय निरीक्षक  

गाजीपुर के 688 स्‍कूली वाहनो के फिटनेस है फेल, शीघ्र सही करायें कागजात नही तो होगी कार्यवाही- जिला विद्यालय निरीक्षक  

गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद के सीबीएसई बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड, यूपी बोर्ड, बेसिक एवं माध्‍‍यमिक विद्यालयो में जनपद भर में चल रही 688 वाहनो के फिटनेस और परमिट नियम के विपरित है। फिटनेस फेल सूची में 137 बसें, 389 कैब व 162 वाहन है जो 15 वर्ष के आयु पूर्ण कर चुके है। जिसकी सूची एआरटीओ कार्यालय गाजीपुर से उपलब्‍ध करायी गयी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्‍त स्‍कूल वाहनो के प्रबंधको को यह निर्देश दिया है कि जिनका फिटनेस और परमिट फेल है, एक सप्‍ताह के अंदर समस्‍त कागजात जैसे- फीटनेस, परमिट, बीमा आदि पूर्ण करा लें। अन्‍यथा भविष्‍य में एआटीओ द्वारा कार्रवाई किये जाने पर इन विद्यालयो के विरूद्ध मान्‍यता समाप्‍त करने की कार्यवाही होगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …