Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्‍वदेशी उन्‍नत नस्‍ल की गायों की इकाई स्‍थापना करने पर 31.25 लाख का मिलेगा अनुदान

स्‍वदेशी उन्‍नत नस्‍ल की गायों की इकाई स्‍थापना करने पर 31.25 लाख का मिलेगा अनुदान

गाजीपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया है कि नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के अन्तर्गत 25 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने हेतु अधिकतम रू0 31.25 लाख/30.50 लाख की तीन चरणों में अनुदान प्राप्त करने का अवसर। योजना में साहिवाल, गिर, थारपारकर एवं गंगातीरी (गंगातीरी अधिकतम 05) नस्ल की 25 गाय की इकाई होगी, लाभार्थी अंश 15 प्रतिशत, बैंक ऋण 35 प्रतिशत तथा इकाई लागत का अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान, गाय का क्रय प्रदेश के बाहर से यथासंभव ब्रिडिंग ट्रैक्ट से लाभार्थी द्वारा किया जायेगा। क्रय की जाने वाली गाय प्रथम या द्वितीय ब्यॉत की होनी चाहिए तथा गौवंश डेढ़ माह से पूर्व व्याये न हो। इकाई स्थापना हेतु लगभग 0.5 एकड़ भूमि तथा चारा उत्पादन हेतु 1.5 एकड़ भूमि अनिवार्य भूमि स्वयं की अथवा पैतृक/साझेदारी अथवा 07 वर्षों का पंजीकृत अनुबन्ध पर ली गयी हो भूमि जलभराव से मुक्त, पूर्व में संचालित कामधेनु मिनी/माइक्रो कामधेनु योजना के लाभार्थी इस योजना हेतु पात्र नही होगें। इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल https://nandbabadugdhmission.up.in पर ऑनलाईन आमंत्रित किया जायेगा। योजना के सम्बन्ध में विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है। योजना की अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है। जनपद गाजीपुर में कुल 02 इकाईयों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। आवेदन प्रारम्भ की तिथि-14.07.2025, आवेदन की अन्तिम तिथि-13.08.2025, गोपालन से आपकी आय बढ़ेगी, आपका एवं आपके परिवार का भविष्य सुनहरा होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …