Breaking News
Home / अपराध / 4 लाख 50 हजार रुपये के अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

4 लाख 50 हजार रुपये के अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियो के चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम बनाकर सक्रिय अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं, अवैध शराब की गिरफ्तारी व बरामदगी के क्रम में दिनांक 13.07.2025 को थानाध्यक्ष नगसर मय हमराह के साथ चेकिंग के दौरान असांव रोड के पास वहद् ग्राम असांव से मुखबिर सूचना पर 04 नफर अभियुक्तों को दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली गिरफ्तार किया गया। दोनों ट्रैक्टरों की तलाशी लेने पर ईंटो के बीच से 10 पेटी बियर(अंग्रेजी), 20 पेटी देशी(शराब), 55 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 04 लाख 50 हजार है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –

  1. हरिराम पुत्र स्व0 विलेश्वर राम नि0 नौली थाना रेवतीपुर गाजीपुर
  2. छोटू पुत्र स्व0 बुधमल नि0 बोंगा लोहदरा थाना लोहदरा जनपद राची झारखण्ड

3.कृष्ण कुमार राम उर्फ डब्लू राम पुत्र स्व0 नरसिंह राम नि0 असांव थाना नगसर हाल्ट गाजीपुर

4.नारायण राम पुत्र स्व0 नन्द किशोर राम नि0 मोनहरिया थाना जमानियां गाजीपुर

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …