गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित करने की कड़ी में जमानियां विधान सभा के भरवलिया गांव में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुई। इस पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा यह सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है । इस सरकार का लोकतंत्र पर विश्वास नही है। इस सरकार के कार्यकाल मे आयेदिन लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार को लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा का तनिक भी ख्याल नही है। भाजपा सरकार सत्ता के जोर पर अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है। इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नही है। नहरों में पानी नहीं है, बिजली आपूर्ति अनियमित हैं,बरसात के दिनों में क्षेत्र की जनता अंधेरे में जीवन बशर करने को मजबूर हैं, हर वक्त विषैले जीव जन्तुओं से खतरा बना हुआ है। साधन सहकारी समितियों पर खाद नदारद है ।मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसी तमाम बुनियादी सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते है। उन्होंने कहा मस्जिदों मे मंदिर खोजना,जातीय एवं मजहबी फितरत फैलाना इनका मूल मकसद रह गया है। मुल्क के अमन चैन के लिए मोदी-योगी सरकार खतरा बन गयी है। देशहित में जल्द से जल्द सत्ता से इन्हें बेदखल करना आवश्यक है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल यादव, रितेश सिंह, तौकीर खां, रजनी कांत यादव, शशिकांत भारती,श्री राम यादव,शमशेर,कामरान खां,आदि उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..