Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर उमड़ा भक्‍तो का जनसैलाब

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर उमड़ा भक्‍तो का जनसैलाब

गाजीपुर। जनपद के जखनियां ब्लाक अंतर्गत आजमगढ़ सरहद पर स्थित बेसों नदी के तट पर विराजमान सिद्धपीठ हथियाराम मठ में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भक्‍तो का सैलाब उमड़ा। यहां हजारों वर्षों से स्थापित बुढ़िया माई एवं मां सिद्धेश्वरी मंदिर में 26वें परंपरागत पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री भवानी नंद यति जी महाराज का दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। गुरुवार को मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम सभागार में महाराज जी ने पहले अपने गुरु पूर्व पीठाधीश्वर श्री बालकृष्ण यति जी महाराज की पूजा की, फिर मंच पर आकर शिष्यों को दर्शन दिए। इस दौरान मौसम भी भक्तिमय हो उठा और इंद्र देव ने वर्षा रूपी आशीर्वाद बरसाया, जिससे गुरु-शिष्य के मिलन का दृश्य और अद्भुत हो गया। गुरुपूर्णिमा महोत्सव में शिष्यों व श्रद्धालुओं को प्रसाद और महाप्रसाद वितरित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मठ परिसर में 11 जुलाई से सप्त दिवसीय चातुर्मास का शुभारंभ होगा, जिसमें काशी से आए विद्वान मंत्रोच्चारण कर सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक विभिन्न पूजन कार्यक्रम संपन्न कराएंगे। यह अनवरत परंपरागत विधि से चलता रहेगा। सत्‍यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के चेयरमैन डॉ. सानंद सिंह ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हथियाराम मठ पर जाकर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में शांति व्‍यवस्‍था बनाने में भुड़कुडा प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, हथियाराम चौकी प्रभारी रणजीत सिंह, दरोगा मोहम्मद सैफ, शादियाबाद थाना के राजबली यादव सहित पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …