Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय आईटीआई तुलसीपुर गाजीपुर में 14 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

राजकीय आईटीआई तुलसीपुर गाजीपुर में 14 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर। जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि दिनांक 15 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस‘‘ के पूर्व दिनांक 14 जुलाई 2025 को उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आई0टी0आई0, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेंला का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से राजकीय आई0टी0आई0, तुलसीपुर, गाजीपुर में आयोजित किया जायेगा। इस मेला में विभिन्न कम्पनियां/नियोजन प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से उ0प्र0 परिवहन निगम, गाजीपुर, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, वाराणसी, एल एण्ड टी, एम मल्टीस्किल्स जॉब्स प्रा0 लि0, कलपतरू कौशल विकास अकादमी कानपुर, क्वेस कारपोरेशन लि0 नोएडा, खेतिहर ऑरगेनिक, गाजीपुर, रोहित हाइब्रीड शीड्स रौजा गाजीपुर, भारतीय जीवन बीमा निगम लि0, पी0एन0बी0 मेट लाईफ, विजन इण्डिया प्रा0 लि0 आदि द्वारा संविदा बस चालक, ट्रेनिंग क्रेडिट ऑफिसर, फीटर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशीयन, लॉलिस्टिक सुपरवाइजर, शटरिंग, बारबेंडिंग एवं स्टील फिक्सिंग, ट्रेनी मैकेनिक, नैप्स ट्रेनी, सेल्समैन आदि पदों पर चयन किया जायेगा। उक्त रोजगार मेला में समस्त इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छायाप्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नही होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …