गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के बहुउद्देशीय सभागार में गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु अभिनंदन समारोह का गौरवपूर्ण आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न लट्ठूडीह के गांधी नगर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल के बहुउद्देशीय सभागार में भव्यता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘गुरु अभिनंदन समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह का आरम्भ डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के सुख्यात निदेशक हर्ष राय और प्रज्ञाशील प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा राय द्वय के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अभिमुख गुरुवृंद के समक्ष समारोह को रचनात्मक अभिव्यक्ति से लब्ध उत्कर्ष देते हुए सरस्वती वंदना का सस्वर वाद्य सम्पन्न गान अक्षिता राय, शगुन वर्मा, मुस्कान यादव, अंशिका राय, कृतिका राय, प्रगति त्रिपाठी, लकी राय, भावना राय और साक्षी राय ने किया, जिससे उपस्थित संकायी सदस्य भाव-विभोर हुए. तत्पश्चात स्वागत गान की अभिराम अभिव्यक्ति की प्रस्तुति सुधा कुशवाहा, श्वेता सिंह कुशवाहा, आकृति यादव, अंशिका यादव, आराध्या यादव, दीप्ति सिंह, दिव्यांशी कुशवाहा, ममता कुशवाहा, ज़ोया परवीन, प्रज्ञा कुशवाहा और रिद्धि गुप्ता ने दी। उपस्थित शिक्षक समुदाय के अभिनंदन हेतु अस्मित राय, पायल यादव, आरिषु यादव, आराध्या यादव, अनन्या राय और दुर्गेश्वरी पांडेय ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से समारोह को श्रेष्ठता दी. हिन्दी भाषा में सारगर्भित वक्तव्य कनिष्क तिवारी और आंग्ल भाषा में वक्तव्य अतुल्य राय ने दिया। समारोह को संबोधित करते हुए डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की विदुषी प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा राय ने कहा कि गुरु की गुरुता शाश्वत अनमोल है। गुरु का स्थान जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है. गुरु, अज्ञान के अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं, सही मार्ग दिखाते हैं और जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद करते हैं. वे न केवल शिक्षा देते हैं, बल्कि नैतिक और आध्यात्मिक विकास में भी मार्गदर्शन करते हैं। इस अवसर पर गुरु शब्द की सार्थकता को विस्तार देते हुए सोनाक्षी सिंह, शिवांगी राय, आस्था राय, सौम्या त्रिपाठी और करीना पांडेय आदि ने नृत्यकला की उत्कृष्ट और गहन प्रस्तुति दी। समारोह की अध्यक्षता डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के निदेशक हर्ष राय ने की। आयोजित कार्यक्रम को विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार राय, गतिविधि प्रभारी नेहा राय, संगीत शिक्षक सुशील कुमार राय, संदेश शिल्पक व शिक्षक जोखन सिंह यादव, तौसीफ़ अहमद ख़ान, राम नारायण राय, निधि राय, मधुलिका सिंह, दुर्गेश सिंह, नरेंद्र राय, नमो नारायण पांडेय, श्वेता यादव आदि सहित सभी की कार्याभिव्यक्ति ने सुसंस्कृत परिवेश को सम्पूर्ण आरोह दिया।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..