गाजीपुर! जनपद गाजीपुर में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम -2025 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन नवीन स्टेडियम पुलिस लाईन गाजीपुर में धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर, एंव शासन से नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम , तथा उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम स्थल पर लगभग 300 पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागतगीत, गंधर्व म्युजिक की टीम, गायक राकेश कुमार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व सल्टूराम एण्ड टीम द्वारा धोबियां नृत्य की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर , सांसद राज्य सभा डॉ0 संगीता बलवन्त, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह विधायक जखनियां बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने क्रमशः लाभकारी पौधो का रोपण पूरे विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ परिसर में किया। स्वागत के क्रम मे मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पौध भेट स्वरूप देकर स्वागत किया गया। मंत्री जी ने प्रधानमंत्री/ मुख्य मंत्री जी के आवाह्न पर ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में कुल 43 लाख 64 हजार 100 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होने वृक्षारोपण महाअभियान की मॉनिटरिंग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मा0 आयुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि जीवन एक शब्द है जो कि दो शब्द से मिलकर बना है जी और वन, अगर जीना है तो वन लगाना पड़ेगा तथा गर्मी से राहत पाना है तो सभी को पेड़ लगाना पड़ेगा। आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है, कही बाढ का प्रकोप है तो कही बिलकुल सुखा पड़ा, वर्षा न होने के कारण अन्न उगाने मे कठिनाईया आ रही है। वर्षा के लिए पर्यावरण अतिआवश्य है जिसके लिए हमे पेड़ लगाना बहुत जरूरी है इसलिए उन्होने आह्वाहन किया कि उ0प्र0 में 25 करोड़ आबादी है जिसमें हर परिवार के लोग अपनी-अपनी परिवार की संख्या के हिसाब से पेड़ लगायें उन्होने यह भी कहा कि जो पेड़ आप लगा रहे है उसकी सुरक्षा भी जरूरी है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की हम लोगो ने अपनी आवश्यकतानुसार जितने पेड़ काटे है उतने लगाये पेड़ लगाये नही है यदि कारण है कि पर्यावरण मे बदलाव आ रहे है। यूरोप के देश छः छः महिने बर्फ से ढके रहते थे लेकिन आज यूरोप देशो मे जितनी ठण्डी पड़नी चाहिए उतनी ठण्डी नही पड़ रही है । पर्यावरण मे बदलाव के कारण कही बाढ का प्रकोप है, तो कही सूखाग्रस्त पडा है। वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने महत्वपूर्ण है यह आप सभी जानते हैं । पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। उन्होने उपस्थित सभी लोगो से आह्वाहन किया कि वृक्षारोपण अवश्य करे, क्योंकि वृक्ष ही जलवायु परिवर्तन का कारण है । उन्होने एक्सपेस-वे, ग्रीन फिल्ड के किनारे किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ उसकी सुरक्षा की अपील की उन्होने कहा कि पौध रोपण मे यदि मेरे निधि की भी आवश्यकता पड़ती है तो दिया जायेगा। कार्यक्रम में ,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, अन्य अधिकारी/कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, एन एस एस एवं आम जनमानस उपस्थित रहे एवं सभी ने परिसर मे पौधरोपण किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..