Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुड्डू केसरी की माता जी का निधन

जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुड्डू केसरी की माता जी का निधन

गाजीपुर। जिला उद्योग व्‍यापार मंडल के जिलाध्‍यक्ष श्रीप्रकाश केसरी उर्फ गुड्ड केसरी की माता जी कुसुमलता केसरी उम्र 80 वर्ष पत्‍नी स्‍व. त्रिलोकीनाथ केसरी का बुद्धवार की सुबह उनके निवास स्‍थान महाजन टोली में निधन हो गया। कुसुमलता केसरी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। लगभग 45 वर्ष पहले उनके पति त्रिलोकीनाथ केसरी का निधन हो गया था। कुसुमलता केसरी ने अपने तीन पुत्रों और एक पुत्री को अच्‍छी परवरिश लेकर उनको कामयाब इंसान बनाया। कुसुमलता केसरी ने आजीवन संघर्ष करते हुए अपने बच्‍चों को भी हमेशा परिश्रम करने की नसीहत दी। गुड्डू केसरी ने बताया कि उनका अंतिम यात्रा आज शाम सात बजे महाजन टोली से निकलेगी और श्‍मशान घाट पर अंतिम संस्‍कार किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …