Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोपीनाथ पीजी कालेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत हुआ वृक्षारोपण

गोपीनाथ पीजी कालेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत हुआ वृक्षारोपण

गाज़ीपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत गोपीनाथ पीजी कालेज बहादुरगंज में आज बड़ी संख्या में महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व उसकी सुरक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को मां से जोड़ा गया है साथ ही लक्ष्य रखा गया है कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए। भावनात्मक जुड़ाव के बाद हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाएगा। ज्ञात हो कि पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। पूरे प्रदेश में एक दिन में लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्राचार्य डॉ सुधा त्रिपाठी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर अपनी मां की याद को चिर स्थायी बनाये एंव धरती मां को भी सवारें। आगे उन्होंने कहा कि हम सबको एक पेड़ लगाना ही नहीं उसकी सेवा भी करना है वृक्ष धरा का आभूषण होते हैं और इसे हमें मानव जीवन की सभी अति आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति होती है। अपनी मां की स्मृति में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। इस अवस इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुआ आयोजन

गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे। …