गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकियां-बेलवा कट एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे लगे दोनों एयरबैग खुल गए और वाहन अनियंत्रित होकर लगभग पांच फीट गहरे खड्ड में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मऊ की तरफ से बाइक पर सवार दो युवक गाजीपुर जा रहे थे अभी दोनों चौकियां-बेलवा कट के पास ही पहुंचे थे तभी वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी!हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान सचिन कुमार चकसफिया रूहिपुर छोटू कुमार बीजापतपुर जिसमें सचिन कुमार की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जंगीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि चौकियां-बेलवा कट पर लगातार हादसे हो रहे हैं। महज तीन दिन पूर्व ही इसी स्थान पर रास्ता क्रास करते समय चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले एक वर्ष में यहां करीब 50 से अधिक जानें जा चुकी हैं लेकिन न तो यातायात विभाग और न ही जिला प्रशासन इस खतरनाक मोड़ की ओर गंभीरता से ध्यान दे रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मोड़ पर ट्रैफिक सर्कुलर, स्पीड ब्रेकर, संकेत बोर्ड और पुलिस की सतत निगरानी जैसे उपाय तत्काल लागू किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..