Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए/बीएससी में प्रवेश शुरू

गाजीपुर: राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए/बीएससी में प्रवेश शुरू

गाजीपुर: ग्रीष्म अवकाश के पश्चात 7 जुलाई को राजकीय महिला महाविद्यालय पुनः खुल गया। महाविद्यालय की शैक्षिक सत्र 2025-26 की स्नातक बीए /बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु अब तक ऑनलाइन आवेदन करने वाली छात्राओं की प्रवेश मेरिट सूची आज दिनांक 7 जुलाई को जारी हो गई है।  प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने बताया कि प्रवेश कार्य दिनांक 9 जुलाई से दिन में 10 बजे से 3 बजे के मध्य  संपन्न होगा। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए छात्राएं 9 जुलाई को मेरिट क्रमांक 1 से लेकर 90 तक तथा 10 जुलाई को मेरिट क्रमांक 91 से अंत तक की छात्राएं प्रवेश काउंसलिंग के लिए महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में प्रवेश संयोजक डॉ दिवाकर मिश्रा एवं टीम से संपर्क करेंगी। बीए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए मेरिट क्रमांक 01 से लेकर 125 तक 9 जुलाई को; मेरिट क्रमांक 126 से लेकर 250 तक 10 जुलाई को; 11 जुलाई को मेरिट क्रमांक 251 से  लेकर 400 तक एवं 12 जुलाई को मेरिट क्रमांक 401 से अंत निर्धारित समय 10 से 3 बजे के मध्य महाविद्यालय के मुख्य सभागार में प्रवेश काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो। विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार किया जाएंगा। विषय आवंटन के दौरान छात्रों को दो मुख्य विषय एवं एक माइनर विषय दो  संकाय से दिए गए विकल्पों में से चुनना होगा। महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार छात्राएं प्रवेश काउंसलिंग के समय अपने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र; जाति प्रमाण पत्र,  भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र, समर्थ आवेदन पत्र समेत सभी पत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ काउंसलिंग हेतु उपस्थित हो। 9 जुलाई 2025 से नव प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन हेतु महाविद्यालय की वेबसाइट पुनः खुल जाएगी। शिक्षार्थी एवं उनके अभिभावक प्रवेश संबंधी किसी भी जिज्ञासा के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट या महाविद्यालय नोटिस बोर्ड का अवलोकन कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …